परिवार की महिला व बेटियों के प्रति अश्लील टिप्पणी वाला वीडियो हुआ वायरल, पुलिस बनी मूक

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Aug, 2018 11:24 AM

violent video of the family s women and daughters

दो युवको द्वारा एक परिवार की महिला और बेटियों के खिलाफ  अपशब्दो का प्रयोग कर विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने व पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर...

पलवल(ब्यूरो): दो युवको द्वारा एक परिवार की महिला और बेटियों के खिलाफ  अपशब्दो का प्रयोग कर विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने व पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपशब्दो का प्रयोग कर महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने के मामले रुकने का नाम नही ले रहेे है। गांव गैलपुर में दलित महिला के खिलाफ चिपकाए गए अश्लील टिप्पणी व जातिसूचक शब्दो वाले पोस्टर के मामले की गुत्थी को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई है कि ऐसा ही एक मामला गांव पिंगोड में सामने आया है। जहां एक परिवार की महिलाओं व लडकियों की इज्जत को तार-तार करते हुए दो युवको ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए विडियो बनाया और उसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

जांच अधिकारी शेरसिंह के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी अंकित व रहीश ने उनके परिवार की महिलाओं व बेटियो पर तंज कसते हुए अश्लील टिप्पणी की और अपनी अश्लील भाषा में विडियो बनाकर उसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित को जब इस बात का पता चला तो वह उक्त युवको के घर कहने के लिए गया तो उक्त युवकों ने पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!