CIA In-charge Pawan Kumar पर हत्या का संगीन आरोप, पीड़ित पत्नी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 06:28 PM

grave allegation of murder against cia in charge pawan kumar

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ दुर्व्यवहार के मामले से चर्चा में आए सीआईए हिसार इंचार्ज पवन कुमार पर एक महिला ने पति हरपाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।

फतेहाबाद: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ दुर्व्यवहार के मामले से चर्चा में आए सीआईए हिसार इंचार्ज पवन कुमार पर एक महिला ने पति हरपाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।

नाढोड़ी गांव की पीड़िता सुमन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया कि उसके पति को आरोपियों ने उठा लिया था और अगले दिन सूचना दी गई थी कि एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा गया है।

आरोप है कि पति को बेरहमी से पीटा गया जिससे वह कोमा में दो माह तक रहे थे और मौत हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि 4 सितंबर 2023 को मामले में धारा 302 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन बाद में हिसार पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को बचाने के लिए केस को कैंसिल करने की कोशिश की। इस कार्रवाई के खिलाफ पीड़िता ने 23 फरवरी 2024 को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जिसके बाद एफआईआर कैंसिल किए जाने पर रोक (स्टे) लग गई। अब इस पूरे मामले में 23 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की गई है।

सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हरपाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे और दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!