नरवाना में भाजपा प्रत्याशी का विरोध...जमकर हुई बहस, ग्रामीण बोले-मंत्री रहते पानी की समस्या लेकर गए थे...तब सुना नहीं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Sep, 2024 02:56 PM

villagers protested against narwana bjp candidate krishna bedi

हरियाणा में भाजपा और जजपा के जनता में आक्रोश है, खास कर किसान वर्ग दोनों पार्टियों से नाराज हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भी अभी तक किसानों की नाराजगी दूर नहीं हुई है। अब भी आए दिन भाजपा व जजपा प्रत्याशियों को विरोध झेलना पड़ रहा है...

नरवाना(गुलशन चावला): हरियाणा में भाजपा और जजपा के जनता में आक्रोश है, खास कर किसान वर्ग दोनों पार्टियों से नाराज हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भी अभी तक किसानों की नाराजगी दूर नहीं हुई है। अब भी आए दिन भाजपा व जजपा प्रत्याशियों को विरोध झेलना पड़ रहा है। इस बीच नरवाना विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी का गांव भिखेवाल में लोगों ने जमकर विरोध किया। 

दरअसल कृष्ण बेदी अपने चुनाव के प्रचार के लिए गांव की चौपाल में पहुंचे थे। जहां एकत्रित लोगों ने कहा कि कृष्ण बेदी ने गांव के लोगों की समस्या मंत्री रहते हुए कभी नहीं सुनी और ना ही उनकी ओर कोई ध्यान दिया। इसलिए अब विधानसभा चुनाव में गांव के लोग भी कृष्ण बेदी की कोई बात नहीं सुनेंगे । जिस प्रकार का अपमान भारतीय जनता पार्टी व उसके मंत्रियों ने किसान मजदूर का किया ठीक उसी प्रकार अब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट ने देकर जनता अपना बदला लेगी। इस दौरान कृष्ण बेदी लोगों को समझाते हुए नजर आए, लेकिन लोग उनकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए।

गौरतलब है कि अपने चुनाव प्रचार के लिए जैसे ही कृष्ण बेदी भिखेवाला गांव की एक चौपाल में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि गांव में पानी की समस्या है, उसको लेकर जब उनके पास गए थे तो उन्होंने इसका समाधान नहीं किया और ना ही बात सुनी। इसके बाद लोगों ने विरोध कर दिया कृष्ण बेदी व लोगों के बीच हुई थोड़ी देर की बहस के बाद लोगों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया। इसके बाद कृष्ण बेदी ने यहां चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!