'CBI जांच तो बस लोगों का विश्वास जीतने के लिए है', मनीषा केस में जेपी ने भाजपा को घेरा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Aug, 2025 08:24 PM

jp surrounded the bjp government in manisha case

मनीषा हत्याकांड और हरियाणा में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सांसद जय प्रकाश ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : मनीषा केस और हरियाणा में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने जींद पहुंचकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI जांच के आदेश तो दिए गए हैं, लेकिन यह केवल लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास है। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र और हरियाणा सरकार से आम जनता का भरोसा उठ चुका है।

भाजपा के संगठन पर सवाल उठाते हुए जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा में "जूतियों के अंदर खीर बांटी जाती है" और उनके नेता एक-दूसरे को महत्व नहीं देते। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ौली तो मुख्यमंत्री को भी अहमियत नहीं देते। उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके विपरीत उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया है, जिसमें कार्यकर्ताओं और जनता की राय को महत्व दिया जाता है।

भाजपा में चरमराई कानून व्यवस्था- जेपी

जेपी ने किसानों की स्थिति पर कहा कि कांग्रेस के शासन में किसान समृद्ध थे लेकिन भाजपा के राज में उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। बिहार चुनावों पर जय प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का हरियाणा में लाभ मिला और वही प्रभाव बिहार में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने हरियाणा में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर कहा कि रेप, हत्या और डकैती की घटनाएं रोज बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!