ग्रामीणों ने 3 पशु तस्करों को पकड़ा, एक आरोपी मौके से हुआ फरार, 2 को पुलिस ने हिरासत में लिया
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Apr, 2023 06:34 PM

बरोदा हलके से विधायक इंदराज नरवाल के गांव रिंढ़ाणा में ग्रामीणों ने पशु तस्करी करने वाले 3 युवकों को पकड़ा है।
गोहाना(सुनील): बरोदा हलके से विधायक इंदराज नरवाल के गांव रिंढ़ाणा में ग्रामीणों ने पशु तस्करी करने वाले 3 युवकों को पकड़ा है। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पशु तस्करों को बंधक बनाए रखा। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि शहर में लगातार गौ तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने दो तस्करों को पकड़ा था। जिसमें गांव के एक व्यक्ति भी शामिल था। वहीं ग्रामीणों ने गांव के पकडे गए व्यक्ति पर आरोप लगाया कि यह पशु तस्करों को पशु देता था। उसी के फोन पर यह गाड़ी ले एक पशु ले जाते थे। यह बात स्वयं एक पशु तस्कर ने पंचायत में स्वीकार की है। गांव का ही काला नाम का व्यक्ति ने पशु दिए थे। इन्होंने गांव के काला को छ हजार रुपए भी दिए है।
गांव के सरपंच सत्यवान ने बताया कि गांव से पशुओं की चोरी हो रही थी। तीन तस्कर रात में पशुओं को गाड़ी में चढ़ा रहे थे। इसी दौरान उन गांव के एक युवक की नजर पड़ गई। जिसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर तस्करों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। साथ ही उन्हें रात भर बैठाया गया था। ग्रामीणों ने तस्करों पर आरोप लगाया कि वह पशुओं को काटने के लिए ले जा रहे थे। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने जांच की बात की। उसके बाद मीडिया के कैमरे से बचते नजर आए। अब देखने वाली बात हो कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

फरीदाबाद में HR मैनेजर लक्ष्मण के 2 हत्यारे गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े; एक पैर में...

हथियार दिखाकर 3 शराब ठेकों पर की थी लूटपाट, रेवाड़ी पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, दोनों पर पहले से...

नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी व दो बदमाशों को लगी गोली, नशीला पदार्थ बरामद

सोनीपत में फोम के गोदाम में लगी भयानक आग, 2 मजदूरों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

रोहतक में पति की हैवानियत... शादी के 2 माह बाद गर्भवती पत्नी का किया मर्डर, वारदात को अंजाम दे हुआ...

महिला को बंधक बनाकर लूट के बाद हत्या, आरोपी फरार

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में...

हांसी में कुश्ती खिलाड़ी ने उठाया खौफनाक कदम, मौके से बरामद सुसाइड नोट में 3 लोगों के नाम; जांच में...

एक साल से दे रहा था चकमा...फरीदाबाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को घर से दबोचा, POCSO केस में था...

रोहतक में प्रेमी युगल हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया खौफनाक सच; जानकर उड़ेंगे...