Haryana Top 10: किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन का नतीजा, सब्जियों की कीमतें 10-20% बढ़ीं...बिगड़ेगा रसोई का बजट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Feb, 2024 10:23 PM

vegetable prices increased due to farmers  delhi chalo movement

किसानों के "दिल्ली चलो" आंदोलन के आज चौथे दिन में प्रवेश करने के साथ, देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक, गुरुग्राम की खांडसा मंडी में सब्जियों की कीमतें कृषि उपज की घटती ताजा आपूर्ति के मद्देनजर बढ़ने लगी हैं...

डेस्कः किसानों के "दिल्ली चलो" आंदोलन के आज चौथे दिन में प्रवेश करने के साथ, देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक, गुरुग्राम की खांडसा मंडी में सब्जियों की कीमतें कृषि उपज की घटती ताजा आपूर्ति के मद्देनजर बढ़ने लगी हैं।   व्यापारियों ने खुलासा किया कि पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सब्जियों से लदे सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। हालांकि आंदोलनकारी किसानों या संबंधित राज्य सरकारों द्वारा ट्रकों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है, 

बॉर्डर सील होने से यमुनानगर प्लाईवुड, बर्तन उद्योग व सेनेटरी उद्योग को झटका, करोड़ों का अटका माल

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में प्रवेश की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। आवाजाही ठप होने का असर यमुनानगर के प्लाईवुड, बर्तन उद्योग एवं सेनेटरी उद्योग पर देखने को मिल रहा है। 

‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’...अधिवेशन में शाह के प्रस्ताव का सीएम मनोहर ने किया अनुमोदन

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना, जबकि कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को बस सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का अनुमोदन किया।

SKM ने पकड़ी अलग राहः दूसरे रास्ते से दिल्ली कूच की चेतावनी...आज की बैठक पर नजर, हरियाणा और यूपी भी 'चौकन्ना'

किसान आंदोलन 2.0 का आज रविवार को 6वां दिन है। दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी शंभू बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज चौथी बैठक चंडीगढ़ में है।

हरियाणा ऐसा पहला राज्य है ,जिसने नीड बेस्ड स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैपिंग करवाई : अनिल विज

हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देशभर में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने अपने प्रदेश में नीड बेस्ड (आवश्यकता आधारित) स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैपिंग करवाई है ताकि जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा का हरियाणा में है बड़ा कद, नहीं किसी कांग्रेसी से काेई लड़ाई: श्रुति चौधरी

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता अलग-अलग कार्यक्रमों से पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। यहीं कारण है कि जनता का लगातार कांग्रेस को पूरा समर्थन मिल रहा है, आने वाले चुनावों में कांग्रेस अपना बेहतर व श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

किसानों को खापों का समर्थन; सरकार की कार्यप्रणाली से जताई नाराजगी, बैरिकेडिंग हटाने की उठाई मांग

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बहुत से अन्य किसान संगठन उनका समर्थन कर रहे हैं। बीते कल 3 घंटें के लिए हरियाणा में टोल फ्री करवाया गया। आज भाकियू चढ़ूनी गुट ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहीं हरियाणा के जींद में खाप पंचायतों ने भी किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है।

Farmers Protest: हिसार में किसानों की बैठक में लिया बड़ा फैसला, अब किया जाएगा ये काम

हरियाणा पंजाब की सीमा शंभू व दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने, वाटर कैनन का प्रयोग करने व पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में शनिवार को हिसार के किसानों ने राजली गांव में बैठक की। बैठक में किसानों ने बड़ा निर्णय लिया कि रविवार को जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे।

नहीं रही 'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट, 19 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान की हिट फिल्म दंगल में छोटी बेटी बबीता का किरदार अदा करने वाली सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहने वाली सुहानी की उम्र 19 साल थी।

TRACTOR MARCH: आंदोलन में कूदा भाकियू चढ़ूनी गुट, ट्रैक्टर मार्च निकालकर बॉर्डर पर डटे किसानों को दिया समर्थन

किसान आंदोलन का आज 5वां दिन है और पंजाब के किसानों का आज भी यहीं कहना है कि वो दिल्ली जाकर ही दम लेंगे। इस जिद को लेकर किसान आज भी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

यमुना का पानी राजस्‍थान को देगा Haryana, हुआ समझौता.. इस तकनीक से पहुंचाया जाएगा पानी

हरियाणा अब यमुना का पानी राजस्‍थान को देगा। हरियाणा और राजस्‍थान सरकार के बीच समझौता हुआ है।  इसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल की बैठक हुई है। यमुना का यह पानी राजस्थान को दक्षिण हरियाणा की तरफ से दिया जाएगा और राजस्थान इस पानी का स्टोरेज करेगा ताकि पीने के काम आ सके।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!