TRACTOR MARCH: आंदोलन में कूदा भाकियू चढ़ूनी गुट, ट्रैक्टर मार्च निकालकर बॉर्डर पर डटे किसानों को दिया समर्थन

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 02:03 PM

bku chaduni group took out tractor march

किसान आंदोलन का आज 5वां दिन है और पंजाब के किसानों का आज भी यहीं कहना है कि वो दिल्ली जाकर ही दम लेंगे। इस जिद को लेकर किसान आज भी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

रादौर (कुलदीप सैनी): किसान आंदोलन का आज 5वां दिन है और पंजाब के किसानों का आज भी यहीं कहना है कि वो दिल्ली जाकर ही दम लेंगे। इस जिद को लेकर किसान आज भी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की ओर से ट्रैक्टर मार्च निकालकर आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया। किसानों ने गांव खेड़ी लक्खा सिंह से ट्रैक्टर मार्च शुरू कर अनाज मंडी रादौर में इसका समापन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की मांगें नहीं मानी तो एक बड़ा आंदोलन शुरू हो सकता है।

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की मांग कोई नई नहीं है, इसलिए सरकार को बिना देरी किए किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसानों पर सरकार की ओर से अत्याचार किए जा रहे हैं उसको किसान भी बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हरियाणा के किसान संगठनों की होगी बैठक

गुंदियाना ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा के किसान संगठनों की बैठक होगी, जिसमें आगामी फ़ैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल किसानों और सरकार के बीच भी वार्ता होगी उम्मीद है कि कल सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी अगर उसके बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हरियाणा के किसान संगठन भी आंदोलन को तेज करेंगे। 

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!