सोनीपत: रिक्शा ड्रेन में गिरा, डूबने से बच्ची की मौत, दो मामा लापता

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2020 01:57 PM

uncontrolled rickshaw falls into drain one girl dead in

सोनीपत के गांव प्याऊमनियारी के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरने से बच्ची की मौत हो गई और उसके दो मामा डूब गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला लगातार प्रयास कर रहा है। ड्रेन के माध्यम से यमुना के रास्ते दिल्ली में पेयजल की...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव प्याऊमनियारी के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरने से बच्ची की मौत हो गई और उसके दो मामा डूब गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला लगातार प्रयास कर रहा है। ड्रेन के माध्यम से यमुना के रास्ते दिल्ली में पेयजल की सप्लाई होती है। बच्चे अपनी बहन के साथ रिक्शा में सवार होकर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। रिक्शा चला रही बच्ची ने कूदकर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं के गांव ककराला का सलीम अपने परिवार के साथ फिलहाल प्याऊ मनियारी में रहता है। सलीम की 11 वर्षीय बेटी अफसाना सोमवार शाम को रिक्शा में अपनी भांजी अलीफशाह (4), भाई माजिद (5) और मुजाहिद (2) के साथ उन्हें  बिस्कुट दिलाने दुकान पर जा रही थी। तीनों बच्चे रिक्शा में पीछे बैठे थे और अफसाना रिक्शा चला रही थी। जब वह ड्रेन के पास से गुजर रही थी तो अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गया। रिक्शा चला रही अफसाना ने कूदकर जान बचाई। लेकिन रिक्शा में सवार उसकी भांजी अलीफशाह, भाई माजिद और मुजाहिद ड्रेन में डूब गए। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!