महीनों तक भतीजी का गैंगरेप करता रहा सगा चाचा, पड़ोसियों को शक हुआ तो हुआ खुलासा

Edited By Shivam, Updated: 13 Jan, 2020 08:23 PM

uncle gangraped minor girl in haryana

हरियाणा के जिला पलवल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की का कई महीनों से लगातार दु''ष्कर्म किया जा रहा था, जिसको अंजाम देने वाला पीड़िता का सगा चाचा है जो एक अन्य रिश्तेदार को भी इसमें शामिल किए था। मामले का...

पलवल (दिनेश): हरियाणा के जिला पलवल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की का कई महीनों से लगातार दु'ष्कर्म किया जा रहा था, जिसको अंजाम देने वाला पीड़िता का सगा चाचा है जो एक अन्य रिश्तेदार को भी इसमें शामिल किए था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिगा के साथ उसके चाचा व रिश्तेदार को अक्सर संदिग्ध हालात में पड़ोसियों द्वारा देखा जाने लगा था। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, मामला कैंप थाना क्षेत्र का है। महिला थाना प्रभारी हीरामणी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह दिन में ड्यूटी पर चला जाता है और उसकी पत्नी घरेलू काम से बाहर चली जाती है और बच्चे बाहर खेलने जाते थे।

इस बीच उसकी बेटी घर पर अकेली रहती थी। जिसका फायदा उठाकर एक दूर का रिश्तेदार सरजीत अक्सर घर आता और बेटी को अकेला देख उसके साथ द'रिदंगी करता। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता का सगा भाई भी जो कि बेटी का सगा चाचा है वो भी पिछले तीन-चार महीने से मौका देख बेटी का दु'ष्कर्म करता रहा है।

ऐसे हुआ खुलासा
एक दिन पड़ोसियों ने दोनों लोगों को पीड़ित की बेटी के साथ देखा और इसकी जानकारी पीड़ित को दी। पीड़ित ने जब गहनता से बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती सारी बताई। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़िता का मेडिकल करवाया और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!