Jind News: घर का सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक की गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 07:48 AM

uncle died in a road accident nephew injured

उचाना के निकट जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे (Road Accidents) में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जींद : उचाना के निकट जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे (Road Accidents) में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर फरार टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जींद पटियाला हाइवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गांव गुरूकुल खेड़ा निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा सुखविंद्र बाइक पर सवार होकर गांव से घरेलू सामान लेने उचाना जा रहे थे। जब वे जींद-पटियाला हाइवे पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों (Doctors) ने सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!