बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने महिला पर किया गोलियों से हमला

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 03:04 PM

two unidentified men riding a bike attacked women with bullets

बल्लभगढ़ की महावीर कॉलोनी में सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया जब घर से दूध लेने के लिए निकली एक महिला पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया। महिला को अज्ञात बदमाशों ने 2 गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए...

फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक): बल्लभगढ़ की महावीर कॉलोनी में सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया जब घर से दूध लेने के लिए निकली एक महिला पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया। महिला को अज्ञात बदमाशों ने 2 गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। गोली महिला के सिर और पीठ में लगी है, जिसे फिलहाल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। मौके से 2 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला व्यापारी की पत्नी है। जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरेआम सुबह बेखौफ कॉलोनी में हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए गए तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!