मक्खन लाल सिंगला भाजपा में शामिल, दो और विकेट गिरी तो अकेले रह जाएंगे अभय

Edited By Shivam, Updated: 06 Aug, 2019 08:43 PM

two inld mla joined bjp if two other leave inld then abhay will be alone

हरियाणा में इन दिनों भाजपा फुल फार्म में खेल रही है, वहीं भाजपा के आगे इनेलो के एक-एक करके विकेट गिरते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में आज भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में इनेलो के दो विधायक व एक समालखा के निर्दलीय विधायक रविन्द्र मछरौली ने भाजपा का दामन थामा।...

चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों भाजपा फुल फार्म में खेल रही है, वहीं भाजपा के आगे इनेलो के एक-एक करके विकेट गिरते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में आज भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में इनेलो के दो विधायक व एक समालखा के निर्दलीय विधायक रविन्द्र मछरौली ने भाजपा का दामन थामा। सिरसा से इनेलो विधायक मक्खन लाल सिंगला व फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नागेन्द्र भड़ाना के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में केवल अभय चौटाला व लोहारू से ओमप्रकाश बरवा व बरवाला से विधायक वेद नारंग ही बचे हैं।

पृथला से बसपा विधायक टेकचंद शर्मा ने भी आज भाजपा ज्वाईन की। चारों विधायकों को पार्टी की सदस्यता भाजपा कार्यालय में सीएम मनोहर लाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में दिलवाई गई। इस दौरान बराला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है इस वजह से अनेकों लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

आल ऑउट होने की कगार पर पहुंची इनेलो
19 विधायकों को विधानसभा में भेजकर विपक्ष की कुर्सी पर बैठने वाली इनेलो अब विधानसभा के मैच से आलऑउट होने की कगार पर पहुंच गई है। पार्टी के 19 विधायकों में 10 भाजपा में शामिल हो चुके हैं, चार जेजेपी को समर्थन दे चुके हैं और दो विधायकों का निधन हो चुका है। जींद के पूर्व विधायक हरिचंद मिड्ढ़ा के देहांत के बाद उनके बेटे कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा की ओर से उपचुनाव जीता। वहीं पिहोवा के इनेलो विधायक जसविंदर सिंह संधू का कार्यकाल समाप्त होने से पहले स्वर्गवास हो चुका है, जिस कारण ये सीट अब खाली है।

भाजपा में गए ये विधायक
भाजपा ज्वाइन करने वाले इनेलो विधायकों में नलवा से रणबीर सिंह गंगवा (1), फतेहाबाद से बलवान सिंह (2), जुलाना से परमिंद्र सिंह ढुल (3), नूंह से जाकिर हुसैन (4), हथीन केहर सिंह रावत (5), फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद(6) व रानियां से रामचंद्र कांबोज(7), रतिया के रविन्द्र बलियालां(8), सिरसा से मक्खन लाल सिंगला (9) व फरीदाबाद एनआईटी से नागेन्द्र भड़ाना(10) ने भाजपा ज्वाईन कर ली है।

बाकी सात में चार ने जेजेपी की ओर रूख किया
डबवाली विधायक नैना सिंह चौटाला, उकलाना के विधायक अनूप धानक, नरवाना विधायक पिरथी सिंह नंबरदार और चरखी दादरी के विधायक राजदीप सिंह फौगाट जेजेपी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला लोहारू से ओमप्रकाश बरवा और बरवाला से विधायक वेद नारंग ही इनेलो में बचे हैं। चर्चा यह भी है कि जल्द ही इनमें से एक और विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!