पानीपत में पैदा हुआ 2 सिर व 4 हाथ वाला बच्चा, सिजेरियन से हुआ जन्म

Edited By Shivam, Updated: 04 Mar, 2019 02:05 PM

two headed baby born in panipat

राज नगर निवासी महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके 2 सिर, 2 टांग, 4 आंखें व 4 हाथ है। वहीं, साथ ही बच्चे के 2 दिल भी हैं। बच्चे का जन्म निजी अस्पताल में 27 फरवरी को सिजेरियन से सुबह 3 बजे हुआ है। बच्चा लड़का...

पानीपत (अनिल): राज नगर निवासी महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके 2 सिर, 2 टांग, 4 आंखें व 4 हाथ है। वहीं, साथ ही बच्चे के 2 दिल भी हैं। बच्चे का जन्म निजी अस्पताल में 27 फरवरी को सिजेरियन से सुबह 3 बजे हुआ है। बच्चा लड़का है या लड़की अभी यह पता नहीं चल रहा है।

संजीवनी अस्पताल के संचालक डा. विजय गुप्ता ने कहा कि माता-पिता उनके अस्पताल में 3 माह के बाद एक बार अल्ट्रासाऊंड कराने के लिए आए थे। परिजनों को उस समय जुड़वा बच्चे होने की बात बता दी गई थी। लेकिन चौथे या पांचवें माह में एक बार और अल्ट्रासाऊंड करवाना चाहिए था। जिससे स्थिति साफ हो जाती। लेकिन अल्ट्रासाऊंड नहीं करवाया गया। जिससे डाक्टर्स को भी तभी पता चला जब बच्चा बाहर निकला। बच्चे का इलाज संभव है लेकिन बड़े अस्पतालों में जिसमें लाखों रुपए का खर्च आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!