महिला से की अश्लील हरकत, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, हमले में एक की मौत

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 11 Jul, 2024 01:07 PM

two families got into a fight due to obscene act with a woman

नरवाना के गांव धरौदी में पडोसी द्वारा महिला को अश्लील हरकते करने और गाली गलौच के चलते दो परिवारों में झगड़ा हो गया। जिसमें 65 वर्षीय खजाना सिंह की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नरवाना (गुलशन कुमार): नरवाना के गांव धरौदी में पडोसी द्वारा महिला को अश्लील हरकते करने और गाली गलौच के चलते दो परिवारों में झगड़ा हो गया। जिसमें 65 वर्षीय खजाना सिंह की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव व घायल को नरवाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक दर्शन के पुत्र की शिकायत पर धरौदी निवासी सुरेश, रवि, राजेश सुल्तानपुर हिसार सहित 8 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाठी- डंडों से किया हमला

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वो 6 जुलाई से पुलिस के चक्कर काट रहे थे। उन्हें जान का खतरा है, उनकी सुनवाई नहीं हुई और रात को खजान सिंह अपने परिवार घर बैठे हुए थे। उसी समय सुरेश पुत्र बारूराम कई व्यक्तियों के साथ आया, उसने लाठी डंडों से परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें चोट लगने के कारण खजान सिंह की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए। वहीं राजेश पुत्र सतबीर वासी सुल्तानपुर को हमने मौके पर पकड़ लिया, लेकिन बाकी मौके से फरार हो गए।

DSP अमित भाटिया ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दोषी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कुछ लोगों को राउंड अप कर लिया है जल्द ही आरोपी को पकड़ कर रिमांड पर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!