ट्रैक्टर एजेंसी से किया था हुक्का चोरी, अब पहुंच गए जेल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Dec, 2025 08:46 PM

two arrested for theft hukka from tractor agency

ट्रैक्टर एजेंसी से हुक्का चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांधीनगर निवासी 28 वर्षीय धीरज और फर्रुखनगर निवासी 29 वर्षीय सचिन के रूप में हुई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ट्रैक्टर एजेंसी से हुक्का चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांधीनगर निवासी 28 वर्षीय धीरज और फर्रुखनगर निवासी 29 वर्षीय सचिन के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस थाना फर्रुखनगर में 17 अक्टूबर को हुई चोरी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। अपराध शाखा फर्रूखनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशा करने की लत पूरी करने के लिए यह चोरी की थी। आरोपियों ने  गुड़गांव में चोरी की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। आरोपी सचिन पर मारपीट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के तहत तीन केस, जबकि धीरज पर मारपीट और हत्या के तीन केस पहले से ही गुरुग्राम में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 हुक्का और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाईकिल बरामद की है।  

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!