मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान अब पैसाबाजार ऐप से : संतोष अग्रवाल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 18 Feb, 2026 07:33 PM

mobile recharge and bill payments now available on paisabazaar app santosh agar

जीरो फीस और सुनिश्चित रिवॉड्र्स के साथ पेमेंट्स और रिचार्ज की सुविधा देकर हम चाहते हैं कि कंज्यूमर बार-बार ऐप का उपयोग करें। जितनी बार उपभोक्ता ऐप का इस्तेमाल करेंगे उतनी ही उनकी सहजता और भरोसा बढ़ेगा

गुड़गांव ब्यूरो :पैसाबाजार ऐप पर अब आप न केवल लोन और क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं, बल्कि मोबाइल रिचार्ज के साथ बिल पेमेंट्स भी कर सकते हैं वो भी बिना किसी प्लेटफॉर्म फीस के। साथ ही प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर सुनिश्चित रिवॉर्ड का लाभ भी उठा सकते हैं। यह बात पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कही। इस लॉन्च के साथ पैसाबाजार का उद्देश्य एक रिवॉर्डिंग और बार-बार इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप बनना है, जहां उपभोक्ता अपनी नियमित वित्तीय जरूरतों को आसानी से मैनेज कर सकें और साथ ही अच्छी बचत का लाभ भी उठा सकें। पैसाबाजार ऐप पर उपभोक्ता प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, लोन रीपेमेंट्स के साथ-साथ बिजली,डीटीएच, एलपीजी और पाइप्ड गैस जैसे विभिन्न यूटिलिटी बिलों का आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

 

मोबाइल रिचार्ज अपने आप में एक बहुत बड़ा मौका है। कंपनी के आंतरिक अनुमान के मुताबिक, यह बाजार हर महीने 15 हजार करोड़ से भी ज्यादा का है। यही वजह है कि मोबाइल रिचार्ज आज भी सबसे ज्यादा और बार-बार किए जाने वाले डिजिटल भुगतानों में से एक है। पैसाबाजार का मानना है कि अगर रिचार्ज का अनुभव तेज, भरोसेमंद और साथ ही रिवॉर्डिंग हो, तो अलग-अलग उम्र, आय वर्ग और शहरों के उपभोक्ता आसानी से ऐप से जुड़ सकते हैं। बहुत से कंज्यूमर अपनी शुरुआत सिर्फ  एक साधारण रिचार्ज से कर सकते हैं, और फिर धीरे-धीरे ऐप पर उपलब्ध क्रेडिट,बचत और निवेश जैसे अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स का भी लाभ उठा सकते हैं। पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा हम पैसाबाजार ऐप को सिर्फ क्रेडिट तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे उपभोक्ताओं के रोजमर्रा की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने वाला बनाना चाहते हैं।

 

जीरो फीस और सुनिश्चित रिवॉड्र्स के साथ पेमेंट्स और रिचार्ज की सुविधा देकर हम चाहते हैं कि कंज्यूमर बार-बार ऐप का उपयोग करें। जितनी बार उपभोक्ता ऐप का इस्तेमाल करेंगे उतनी ही उनकी सहजता और भरोसा बढ़ेगा और समय के साथ वे बेहतर वित्तीय फैसले ले सकेंगे। हमारा लक्ष्य है कि पैसाबाजार दिन-प्रतिदिन की मनी मैनेजमेंट जरूरतों में एक भरोसेमंद साथी बने। मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स की यह शुरुआत, पैसाबाजार की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी क्रेडिट प्लेटफॉर्म से आगे बढक़र अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। पिछले वर्ष ऐप पर बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट्स की पेशकश के साथ कंपनी ने बचत और निवेश सेगमेंट में भी कदम रखा था। अब बिल पेमेंट्स और मोबाइल रिचार्ज के जुडऩे से न केवल ऐप की उपयोगिता और इससे जुड़ाव बढऩे की उम्मीद है, बल्कि कंपनी के उस दीर्घकालिक विजन को भी मजबूती मिलेगी जिसके तहत वह ग्राहकों को उनके पूरे वित्तीय सफर में साथ देना चाहती है चाहे वह क्रेडिट अवेयरनेस और ट्रैकिंग हो लोन लेना हो या फिर बचत निवेश और रोजमर्रा के वित्तीय भुगतान करना हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!