रेवाड़ी में लूट और यौन उत्पीड़न की वारदात का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jul, 2025 06:54 PM

two accused arrested in rewari robbery and assault case

सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू और राजस्थान के चूरू जिले के किरतान मीणा गांव निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।

डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अप्रैल महीने में एक गांव के घर में घुसकर महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया, अश्लील वीडियो बनाई और लाखों के जेवरात व मोबाइल लूट लिए थे। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!