Panipat में Transgender के साथ दुष्कर्म: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2024 12:18 PM

transgender harassment in panipat

पानीपत में नशे में धुत एक शख्स ने ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि सहकर्मी शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती कमरे में घुस गया और इसके बाद उसने ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की।

पानीपत : पानीपत में नशे में धुत एक शख्स ने ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि सहकर्मी शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती कमरे में घुस गया और इसके बाद उसने ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद वह एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर लिया है।

चांदनी बाग थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और अभी फिलहाल वह पानीपत में रहती है। पीड़िता ने आगे कहा कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और घर-घर जाकर नाच-गाकर अपना जीवन यापन करती हैं। उसके साथ रवि नाम का लड़का भी काम करता था।

 
वह लगभग 20 दिन पहले नशे की हालत में उसके घर आया था और यहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद मौका पाते ही उसने एक लाख रुपये छीन लिए और वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह अपने स्तर पर उसे तलाशती रही, लेकिन वह नहीं मिला और अब उसे पता चला है कि रवि अपने गांव भाग गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!