दर्दनाक हादसा: करवा चौथ के दिन सड़क पर बने गड्ढे ने ली महिला की जान

Edited By Shivam, Updated: 04 Nov, 2020 10:22 PM

tragic accident woman died on karwa chauth

एक तरफ जहां करवा चौथ के पावन अवसर पर आज के दिन सुहागन महिलाएं सज सवर कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर कामना करती हैं, वहीं दूसरी ओर आज के ही दिन एक महिला अपनी ही जान गंवा बैठी। घटना पानीपत के समालखा ब्लॉक की है, जहां अनाज मंडी गेट के सामने...

पानीपत (सचिन शर्मा): एक तरफ जहां करवा चौथ के पावन अवसर पर आज के दिन सुहागन महिलाएं सज सवर कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर कामना करती हैं, वहीं दूसरी ओर आज के ही दिन एक महिला अपनी ही जान गंवा बैठी। घटना पानीपत के समालखा ब्लॉक की है, जहां अनाज मंडी गेट के सामने सोनीपत से नीलोखेड़ी की ओर जा रही बाइक सवार महिला की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। 

दरअसल महिला और उसका भांजा बाइक पर सवार होकर सोनीपत से नीलोखेड़ी की ओर जा रहे थे। समालखा अनाज मंडी गेट के सामने पहुंचे तो बीच में गड्ढा आ गया और बाइक समेत मामी-भांजा गिर गए। मामी की सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। देखते ही देखते वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घायल युवक ने बताया वो अपनी मामी के साथ सोनीपत से अपने घर नीलोखेड़ी जा रहा था, जैसे ही वह समालखा पहुंचे तो एक्सीडेंट हो गया और उनकी मामी की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया वही घायल युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!