Haryana Budget: इस बार का बजट वास्तव में होगा जनता का बजट- सीएम खट्टर
Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2020 06:26 PM

हरियाणा सरकार की प्री-बजट बैठकों पर पहले दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की
चंडीगढ़(धरणी)- आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बजट से पहले सरकार ने पहली बार सभी विधायकों से प्री-बजट चर्चा की। दो दिन चली इस चर्चा में सभी विधायकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्री-बजट में सभी विधायकों ने अपने सुझाव दिए हैं। जो सुझाव सही नहीं होंगे उन्हें बजट में शामिल नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा इस बार का बजट वास्तव में ही जनता का बजट होगा
सभी अच्छे तमाम सुझावों को प्रथामिकता के आधार पर बजट में शामिल किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र और विधायक की प्राथमिकता अलग-अलग हो सकती है लेकिन जरूरी सुझाव को जरूर बजट में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की ब्यानबाजी पर पूछे गए सवाल पर स्पष्ट किया कि विपक्ष के सुझाव आ रहे हैं, लेकिन चर्चा के बाहर आकर जो ब्यानबाजी है, वह विपक्ष के नाते स्वाभाविक है।
हालांकि चर्चा से बाहर निकले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कोई सुझाव नहीं दिया है। किस बात पर सुझाव दूं, जब आर्थिक स्थिति नहीं पता तो सुझाव कैसा। वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी सकारात्मक सुझाव को बजट में जगह दी जाएगी।
Related Story

बजट घोषणा के सात दिन के भीतर ‘नायब सरकार’ का बड़ा तोहफा, महिला स्टार्टअप को मिलेगी नई उड़ान

HSGMC ने जारी किया नानकशाही कैलेंडर, इस तारीख को पेश होगा बजट

Haryana : इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, CM सैनी करेंगे अध्यक्षता

युवाओं को बेरोजगारी के कुएं में धकेले हर बार, 11 साल की BJP सरकार, बजट को लेकर सरकार पर बरसे रणदीप...

हरियाणा में ठेकेदारों की 'मनमानी' पर रोक: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, प्रोजेक्ट का बजट बढ़ा तो...

First Airport of Haryana: ये है हरियाणा का पहला एयरपोर्ट? क्या आप जानते है इसके बारे में ये खास...

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच राहत, इस दिन से बदलेगा मौसम... होगी बारिश

Haryana Weather: पिछले साल की तुलना इस बार अधिक गर्मी, 40-45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Haryana पुलिस होगी हाईटेक ! सड़क पर ड्यूटी करने वाला जवान होगा ‘बॉडी कैमरे’ से लैस, मिलेगा यह...

Earthquake in haryana: हरियाणा में तड़के-तड़के हिली धरती, ये जिला रहा भूकंप का केंद्र