हरियाणा में CET ग्रुप डी के आवेदन का आज अंतिम दिन, अब तक 11 लाख ने कराया पंजीकरण

Edited By Harman, Updated: 02 Jul, 2026 06:45 PM

today is the last day to apply for cet group d in haryana

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए आयोजित किए जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का तीन जुलाई अंतिम तिथि है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए आयोजित किए जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का तीन जुलाई अंतिम तिथि है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि अब तक कुल 11 लाख 21  हजार 889 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 8 लाख 77 हजार 784 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने फॉर्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें।
सीईटी ग्रुप-डी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून को शुरू हुए थे। 

अब अभ्यार्थी 3 जुलाई रात तक (रात 11:59 बजे तक) कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा फार्म में त्रुटि में सुधार करने के लिए 7 से 9 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही सीईटी ग्रुप डी का एग्जाम दे पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!