भाजाप का घमंड चूर-चूर करने का आया वक्त, एसआईआर के खिलाफ हल्ला बोलेगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2026 07:08 PM

time has come to shatter the bjp s arrogance

जननायक जनता पार्टी अपना 9वां स्थापना दिवस अहीरवाल की धरा पर मनाएगी। छह दिसंबर रविवार के दिन महेंद्रगढ़ जिले में जेजेपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा। वहीं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से वोट काटने और गेहूं के एमएसपी में नामात्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी अपना 9वां स्थापना दिवस अहीरवाल की धरा पर मनाएगी। छह दिसंबर रविवार के दिन महेंद्रगढ़ जिले में जेजेपी का स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा। वहीं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से वोट काटने और गेहूं के एमएसपी में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ जेजेपी सभी 23 जिलों में 21 अक्टूबर बुधवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपेगी। यह फैसले शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित जेजेपी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए। जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी कर्मभूमि महेंद्रगढ़ में जेजेपी के कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपनी ताकत दर्शाएंगे और पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में आज भाजपा सरकार के कुशासन से लोग परेशान और विपक्ष की भूमिका से कांग्रेस गायब है, ऐसे में जनता को जेजेपी से ही उम्मीदें है। डॉ चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार मतदाताओं के धड़ाधड़ वोट काटे जा रही है, 30 साल से देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड कर्नल का भी वोट काटा गया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डालने के लिए जनता को संगठित होने की जरूरत है ताकि भाजपा के घमंड को चूर-चूर किया जा सके।

PunjabKesari
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए एसआईआर के माध्यम से भाजपा सरकार जनता के वोट के अधिकार पर डाका मार रही है। उन्होंने कहा कि लाखों वोट बिना किसी ठोस वजह के काटे जा रहा है। दुष्यंत ने हैरानी जताते हुए कहा कि साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले जो नए वोट बने थे, उन्हें आज मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। उनका सरकार से सीधा सवाल ये है कि इन काटे गए वोटों का 2024 में किसको फायदा पहुंचा ? दुष्यंत चौटाला ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गेहूं के दाम में चवन्नी भर की एमएसपी बढ़ाकर भाजपा सरकार ने किसानों के साथ बड़ा मजाक किया है, जिसका प्रदेशभर में जेजेपी विरोध करेगी। जेजेपी द्वारा डीसी के मार्फत डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 25 रुपए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नई-नई अड़चन डालकर भाजपा सरकार किसानों को सस्ते दामों पर फसलें बेचने को मजबूर कर रही है। इसी तरह युवाओं के रोजगार के लिए केवल विदेशी कागजी समझौते हो रहे है, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। आज हरियाणा को कौन चला रहा है ? ये किसी को पता नहीं है। हरियाणा को वीरान छोड़कर मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब चुनाव में व्यस्त रहते है।

PunjabKesari
बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाए। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एसआईआर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। दिग्विजय ने एसआईआर प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने तथा असंवैधानिक रूप से मतदाताओं के काटे गए वोटों को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई। वहीं उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर युवा वर्ग में खासा रोष है। पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया और कहा कि प्रदेश में अपराध करके बदमाश बेखौफ घूम रहे है और प्रदेश के लोगों का भगवान ही रखवाला है।

PunjabKesari
पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने भाजपा सरकार में किसानों को एमएसपी नहीं मिलने, फसल खरीद व भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी द्वारा शोक प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर महान विभूतियों, पार्टी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के निधन तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, हलका प्रभारी, हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्थान जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मिल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर आदि मौजूद रहे। जेजेपी जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा सहित सोनीपत कार्यकारिणी ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!