रेत का टीला खिसकने से दबीं तीन महिलाएं,  1 को मिली दर्दनाक मौत, दो घायल

Edited By Isha, Updated: 02 Feb, 2025 02:50 PM

three women buried under sliding sand dune

गांव खरकड़ी सोहान में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण के कार्य में लगीं तीन महिलाएं रेत का टीला खिसकने से दब गईं। इनमें से एक निब्बो देवी (63) की मौत हो गई। अर्चना

भिवानी: गांव खरकड़ी सोहान में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण के कार्य में लगीं तीन महिलाएं रेत का टीला खिसकने से दब गईं। इनमें से एक निब्बो देवी (63) की मौत हो गई। अर्चना व किताबों देवी घायल हो गईं। महिला किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, महिला अर्चना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
 

महिला निब्बो देवी कार्य में लगी महिलाओं के लिए खाना लेकर गई थी। मृतक महिला निब्बो देवी के पति दलबीर सिंह ने बताया कि खरकड़ी सोहान में मनरेगा के तहत खेतों के रास्ते का समतलीकरण का कार्य चल रहा था। करीब 15 से 20 फीट ऊंचे टीले की मिट्टी खिसकने से तीन महिलाएं दब गईं। महिलाएं उस समय भोजन कर रही थीं। निब्बो देवी अपने देवर व देवरानी की रोटी लेकर गई थी। निब्बो देवी भी वहीं बैठ गई। कुछ देर बाद 15 से 20 फीट ऊंचे टीले की मिट्टी फिसल गई। इसमें निब्बो देवी, अर्चना व किताबों दब गईं।

 

दबने के बाद दूसरे मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर के बचाव कार्य के बाद तीनों को निकाल लिया गया। जब तक तीनों को निकाला गया तब तक निब्बो देवी ने दम तोड़ दिया था। निब्बो देवी की मौत आसपास मातम का माहौल हो गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!