Bhiwani Manisha Murder Case : मुख्यमंत्री से मिले मनीषा के परिजन, सैनी बोले- न्याय में कोई कमी नहीं होगी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Sep, 2025 11:26 AM

bhiwani manisha murder case manisha family met cm nayab singh saini

मनीषा के परिजन हरियाणा बैरागी समाज के राज्य प्रधान शिव कुमार पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले।

डेस्कः भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले में अब परिजनों को जल्द CBI जांच शुरू होने की उम्मीद बंधी है। मंगलवार को मनीषा के परिजन हरियाणा बैरागी समाज के राज्य प्रधान शिव कुमार पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले।

यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर करीब आधे घंटे तक चली। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि मामला CBI को सौंप दिया गया है और एक विशेष अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "मनीषा हमारी बेटी थी, उसे न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

CBI जांच और आर्थिक मदद की मांग

बैठक में मनीषा के पिता संजय कुमार, दादा राजकुमार, मामा संदीप सहित बैरागी समाज के पदाधिकारी — प्रवीण स्वामी, डॉ. दीपक स्वामी, चेयरमैन बख्शी राम और समाजसेवी धर्मेंद्र सैनी मौजूद रहे। सभी ने CBI जांच में तेजी लाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

CBI का फोन, जल्द शुरू होगी जांच

मनीषा के दादा रामकिशन ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके बेटे संजय कुमार को CBI अधिकारियों का फोन आया था। अधिकारियों ने बुधवार से जांच शुरू करने की जानकारी दी, हालांकि टीम के आने की तारीख को लेकर अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार को भी टीम के पहुंचने की चर्चा थी, लेकिन वे नहीं आए।

घटनास्थल पर बारिश बना रही बाधा

13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव मिला था। अब घटनास्थल पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे सबूतों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल को रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर सुरक्षित कर रखा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!