Firing In Bhiwani Court: भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पेशी के लिए आए युवक पर चलाई गोलियां, गंभीर रूप से घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Sep, 2025 04:56 PM

firing in bhiwani court premises young man seriously injured after being shot

हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में रोहतक के गांव मोखरा निवासी युवक निवनित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में रोहतक के गांव मोखरा निवासी युवक निवनित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कोर्ट में मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे दो गोलियां लगी हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

किसी वकील के पास बैठा था निवनित 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निवनित भिवानी कोर्ट परिसर में किसी वकील के पास बैठा था। अचानक तभी कुछ लोगो ने उस पर फायर कर दिए। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत भिवानी के सामान्य हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक तमंचे निकालकर निवनित पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही निवनित वहीं गिर पड़ा और चीखने लगा। हमलावर फायरिंग के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस बारे में डीएसपी महेश कुमार सामान्य हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया की वकील जहाँ बैठते है वही पर गोली चली है। किन लोगो ने गोली चलाई है अभी पुलिस मामले की जाँच कर रही है। उन्होंने बताया की घायल गांव मोखरा का लवलीन है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस की टिम बना दी गई है जो की मामले की जाँच कर रही है और बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकेबंदी कर दी है है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!