थ्री व्हीलर व क्रेटा कार में जबरदस्त भिड़ंत, दर्जनभर घायलों में अबतक तीन की मौत

Edited By Shivam, Updated: 02 Nov, 2020 04:01 PM

three wheeler and creta collide in a car two died on spot

गुरुग्राम के सोहना में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। हादसा सोहना-बल्लबगढ़ मार्ग पर मंडावर गांव के पास हुआ। इस हादसे में सवारियों से भरे थ्री व्हीलर व क्रेटा कार की...

सोहना (सतीश): सोहना बल्लभगढ़ मार्ग पर मंडावर गांव के पास एक क्रेटा गाड़ी के अज्ञात चालक ने गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाकर सामने से आ रहे एक सवारी थ्री व्हीलर को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में थ्री व्हीलर सवार दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों में दो लोगों की मौत सोहना नागरिक के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई व एक युवक की मौत गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद ने बताया कि क्रेटा गाड़ी के चालक ने गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से चलाकर सवारी थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी और गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है व चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!