Road Accident: फतेहाबाद में कार की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, खेती-बाड़ी का काम करते थे दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2026 02:47 PM

two brothers died in a car accident in fatehabad

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव मीराना के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव मीराना के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान गांव प्लाटा निवासी कर्म सिंह (58) और रणजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों भाई खेती-बाड़ी का काम करते थे। दोनों सगे भाई रतिया तहसील में काम निपटा कर गांव प्लाटा की तरफ जा रहे थे। वे दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर गांव प्लाटा लौट रहे थे। मीराना गांव के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। दोनों की मौत हो गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!