सिरसा में मिले तीन और काेराेना पॉजिटिव केस, पुलिस एसपीओ भी संक्रमित

Edited By vinod kumar, Updated: 28 May, 2020 07:16 PM

three more corona positive cases found in sirsa

हरियाणा के सिरसा जिला में काेराेना के आज 3 पाॅजिटिव केस सामने आए। यहां पहले इक्का-दुक्का करके केस सामने आ रहे थे, वहीं आज अलग-अलग गांव के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके के साथ जिला में पॉजिटिव केसों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से 9 केस ठीक होकर...

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के सिरसा जिला में काेराेना के आज 3 पाॅजिटिव केस सामने आए। यहां पहले इक्का-दुक्का करके केस सामने आ रहे थे, वहीं आज अलग-अलग गांव के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके के साथ जिला में पॉजिटिव केसों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से 9 केस ठीक होकर घर लौट चुके हैं और बाकी पांच मरीजों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आज मिले तीनों पॉजिटिव केसों के पारिवारिक सदस्यों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि आज मिले तीनों पॉजिटिव केसों में एक पुलिस एसपीओ भी शामिल है।

पुलिस एसपीओ गुरुग्राम में 14 से 20 मई तक ड्यूटी करके सिरसा के गांव रोहिड़ां वाली में लौटा था। इसी के साथ गांव पनिहारी का एक युवक जोकि आईटी प्रोफेेशनल है और पुणे (महाराष्ट्र ) में कार्यरत है। वह पुणे से वापस लौटा था। इसी के साथ गांव फतेहपुरिया का 80 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन तीनों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। तीनों की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद तीनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इनके पारिवारिक सदस्यों को भी नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डा. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि गांव रोहिड़ांवाली, पनिहारी व फतेहपुरिया में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बना दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर थर्मल स्केनिंग का कार्य शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!