नहर में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो को सुरक्षित बाहर निकाला, तीसरे की तलाश जारी

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Oct, 2019 05:33 PM

भिवानी में रविवार सुबह अचानक तीन बच्चे नहर में डूब गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दूध के कैंटर चालक ने एकाएक बच्चों को डूबते देख तीन में से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीसरे बच्चे की तालश में...

भिवानी(अशोक): भिवानी में रविवार सुबह अचानक तीन बच्चे नहर में डूब गए। इसमें से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि तीसरा बच्चा नहीं मिल पाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीसरे बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

बताया जा रहा है कि शिक्षा बोर्ड के पास जूई फिडर में सुबह-सुबह 9 बजे के आसपास तीन बच्चे नहा रहे थे। बच्चे रस्सी बांध कर नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सी छुटने या टूटने से तीनों बच्चे नहर में डूबने लगे। तभी वहां से दूध का कैंटर जा रहा था। कैंटर चालक ने जब बच्चों को डूबते देखा तो उसने अपनी चिंता किए बिना कैंटर को सङ़क के बीच में ही खङ़ा कर अचानक नहर में छलांग लगा दी और तीन में से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

PunjabKesari, haryana'

वहीं सूचना पाकर डीएसपी हैडक्वाटर विरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस के जवान और कुछ आस पड़ोस के लोग ने नहर में उतर कर तीसरे बच्चे की तलाश शुरु की। बता दें कि नहर के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है कि नहर में नहाना और कूड़ा डालना मना है और ऐसे करने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। ऐसे में इन बच्चों के यहां नहाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन तीनों को तैरना भी नहीं आता था। माना जा रहा है कि ये बच्चे कोई नशा किए हुए थे और तभी नहर के ठंडे पानी में तैरना ना आने के बाद भी नहाने में मस्त थे।

PunjabKesari, haryana

डीएसपी हैडक्वाटर विरेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में तीन बच्चे नहा रहे थे। जिनमें से दो बच्चों को एक कैंटर चालक ने निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस के जवान व गौताखोरों की मद्द से तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं कैंटर चालक धर्मेंद्र ने बताया कि डूबते समय एक बच्चा चिल्ला रहा था, जिसे सूनकर उन्होंने कैंटर खङ़ा कर नहर से दो बच्चों को निकाला। कैंटर चालक ने बताया कि तीसरा बच्चा नहीं मिला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!