लोगों का हक डकारने वाले सुधर जाएं । सीएम फ्लाइंग ने फिर किया बड़ा पर्दाफाश

Edited By Vivek Rai, Updated: 03 May, 2022 09:16 AM

those who stigmatize the rights of the people should be reformed

इन दिनों प्रदेश में गलत कामों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग कड़ा एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में अब लोगों के हकों का राशन डकारने वालों पर भी सीएम फ्लाइंग शिकंजा कसने में लगी है। फतेहाबाद के सीजीएम नगर इलाके में राशन डिपो होल्डर के पास से...

फरीदाबाद(अनिल): इन दिनों प्रदेश में गलत कामों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग कड़ा एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में अब लोगों के हकों का राशन डकारने वालों पर भी सीएम फ्लाइंग शिकंजा कसने में लगी है। फतेहाबाद के सीजीएम नगर इलाके में राशन डिपो होल्डर के पास से तय सीमा से ज्यादा माल का स्टॉक मिला है। इसके साथ ही ग्राहकों को हाथ से राशन की पर्ची काटने पर भी कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले CM फ़्लाइंग ने छापेमारी करते हुए मोहना में मंडी में अवैध तरीके से गेहूं स्टॉक करने पर कार्रवाई की थी ।

ताजा मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर की माने तो सीएम फ्लाइंग को डिपो होल्डर के खिलाफ गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। जिसके बाद छापेमारी की गई। मौके से राशन डिपो होल्डर के पास तय सीमा से ज्यादा माल का स्टाक मिला । ।

फिलहाल, अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर में राशन डिपो होल्डर के पास बिना बिल के गोदाम से माल कैसे पहुंचा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!