चोरों के हौंसले बुलंद, लाइसैंसी रिवॉल्वर सहित सोना-चांदी व नकदी पर किया हाथ साफ

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Sep, 2020 11:41 AM

thieves elevated license revolver gold silver and cash cleared

दादरी जिले के गांव खेड़ी सनवाल में शनिवार रात्रि रिटायर्ड सैनिक के मकान में घुसकर चोर सोने-चांदी के गहने व नकदी सहित लाइसैंसी रिवॉल्वर चोरी कर ले गए...

चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव खेड़ी सनवाल में शनिवार रात्रि रिटायर्ड सैनिक के मकान में घुसकर चोर सोने-चांदी के गहने व नकदी सहित लाइसैंसी रिवॉल्वर चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञाते के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव खेड़ी सनवाल निवासी पूर्व सैनिक सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि वह अपने मकान की छत पर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सोए हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर मकान में दाखिल हुए तथा अलमारी का लॉक तोड़कर 12 तोला सोना, एक किलो चांदी व करीब 50 हजार रुपए सहित 32 बोर की लाइसैंसी रिवॉल्वर एवं 10 जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए। जब परिवार के सदस्य नींद से जाग और कमरे में गए तो घटना का पता लगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!