Haryana Election Result: बुरी तरह हारे किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले ये नेता, जमानत तक हुई जब्त

Edited By Isha, Updated: 09 Oct, 2024 12:39 PM

these leaders who played an important role in the farmers  movement lost badly

हरियाणा में अब बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी पिहोवा सीट पर हार जरूर गई है, लेकिन किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी को भी इस सीट पर जीत नहीं मिली है। गुरनाम सिंह चढूनी को

हरियाणा डेस्कः  हरियाणा में अब बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी पिहोवा सीट पर हार जरूर गई है, लेकिन किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी को भी इस सीट पर जीत नहीं मिली है। गुरनाम सिंह चढूनी को यहां बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। चढूनी को महज 1170 वोट मिले हैं और इस सीट पर कांग्रेस के मनदीप चट्ठा ने अपनी जीत दर्ज की है।

गुरनाम चढूनी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य थे, जो 40 कृषि संघों का एक समूह है, जिसने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक लंबे किसान आंदोलन की अगुवाई की थी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने साल 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ बनाई थी और कहा था कि उनका मकसद राजनीति को “शुद्ध” करना और अच्छे लोगों को आगे लाना हैष इसके बाद 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी उतरी थी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!