आने वाले 2 दिनों हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, आज इन इलाकों में हैं Rain Alert

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2025 08:24 AM

there will be heavy rain in haryana

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में ज्यादा बारिश के आसार हैं

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में ज्यादा बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन के कारण नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं। ऐसे में 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 
अब तक प्रदेश में औसतन 150.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 41% अधिक है। इस समय तक 106.7 मिमी बारिश होती थी। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां 352.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई हैै।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!