"मेरे कार्यक्रमों में खून खराबा करवाने की कोशिश हुई, मेरी हत्या तक की साजिश हुई"...जानिए विज ने ऐसा क्यों कहा

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2024 04:43 PM

there was even a conspiracy to murder me vij

हरियाणा के ऊर्जा ,परिवहन एंव श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा में जीत के लिए सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस दौरान विज का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया

अंबाला(अमन): हरियाणा के ऊर्जा ,परिवहन एंव श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा में जीत के लिए सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस दौरान विज का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान अनिल विज व विज समर्थक जमकर थिरके। कार्यकर्ताओ विज ने जहां हौंसला बढ़ाया वहीं चुनाव में मेहनत करने वालो को सम्मान भी दिया। अपनी बेबाक वाणी के लिए जाने जाने वाले अनिल विज आज भी मंच से अपने संबोधन में बेबाक दिखाई दिए। अनिल विज ने मंच से जहां कार्यकर्ताओ का जीत में सहयोग पर धन्यवाद किया और उन्हें खरा सोना बताया तो वहीं चुनाव में सहयोग न करने वालों को विज ने गद्दार बताया। अनिल विज ने कहा ऐसे लोगों ने मुख्यमंत्री की फोटो अपने सोशल मीडिया पर लगा रखे हैं ऐसे लोगों को कोई हक नही मुख्यमंत्री के साथ फोटो लगाने का।

 
कैबिनेट मंत्री अनिल विज यहीं नही रुके उन्होंने मंच से अपने संबोधन में अफसरशाही को भी जमकर लपेटा और कहा कुछ गद्दारों के साथ मिलकर अधिकारियों ने मुझे हरवाने की भरसक कोशिश की। मेरे कार्यक्रमों में खून खराबा करवाने की कोशिश हुई। मेरी हत्या तक की साजिश हुई। किसान यूनियन का झंडा व डंडे लिए लोग मेरी जनसभा में घुस गए। विज ने कहा इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2 झंडे दिए गए एक कांग्रेस का तो दूसरा किसान यूनियन का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!