सोहना में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 2 महिलाओं सहित दोनों पक्षों के 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Sep, 2024 10:34 AM

there was a bloody clash between two parties in sohna

भोंडसी पुलिस थाना के गांव बहलपा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग तो दूसरे पक्ष के दो महिलाओं सहित छ:लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोहना (सतीश) : भोंडसी पुलिस थाना के गांव बहलपा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग तो दूसरे पक्ष के दो महिलाओं सहित छ:लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया है। अगर घायलों की मानें तो दूसरे पक्ष के लोग हथियार भी लेकर आए थे, जो कि झगड़े के दौरान वहीं पर गिर गया। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर गाय मारने का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है, जो अपनी गायों को रात में खोल कर उनके खेत मे छोड़ देते है। जो कि उनकी फसल को उजाड़ देती है और जब गांव में समाज के बीच बात करते है तो वह अपनी गाय खुली नहीं छोड़ने के लिए बोल देते है। बीती रात उन्होंने उनकी गायों को बांध लिया और जब सरपंच को बताया तो वो अपनी गायों को भी छुड़ा कर ले गए। साथ ही दस पंद्रह लोगों ने घर में घुस कर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिन्होंने स्कूल-कॉलेज जा रहे बच्चों तक के ऊपर लाठियां बरसाकर घर में मौजूद सभी 6 सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल इस मामले में भोंडसी थाना पुलिस दोनों पक्षों के घायल लोगों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है, लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही क्या अमल में लाई जाती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!