पहली बार ऐसा  हुआ कि जिस व्यक्ति ने 9 साल तक लगातार सरकार चलाई उसके प्रति कहीं भी एंटी इंकमबेंसी नहीं: प्रवीण अत्रि

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2023 05:50 PM

there is no anti incumbency anywhere against the government

हरियाणा सरकार डीजिआईपीआर विभाग के मीडिया सैकेट्री प्रवीण अत्रि का कहना है कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं के विकास के लिए

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार डीजिआईपीआर विभाग के मीडिया सैकेट्री प्रवीण अत्रि का कहना है कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं के विकास के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना, परिवार पहचान पत्र, प्रोपर्टी आईडी, किसान मानधन योजना सहित अनेक योजनाएं जनता को मजबूत करने के लिए दी गई हैं।

जब पात्र व्यक्ति से फीडबैक मिलेगा तो हम जनता की भावनाओं से अवगत हो सकेंगे। मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि पात्र व्यक्ति को लाभ अवश्य मिलना चाहिए। हरियाणा सरकार ने गरीब आदमी की आय को बढ़ाने का काम किया है और मोदी जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। इन्हें और मूर्तरूप देने के लिए अधिकारियों द्वारा गांवों में कैंप भी लगाए जाएंगे। प्रेस सचिव प्रवीन अत्री कहते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर नायब सिंह सैनी के आने के बाद कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। वे तजुर्बेकार इंसान हैं, मंत्री रहे हैं और उनका लाभ भारतीय जनता पार्टी को अवश्य पहुंचेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रवीन अत्री दावा करते हैं कि हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटें भाजपा जीतकर माननीय मोदी   को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे और हरियाणा में भी 90 सीटों पर हमारा फोकस है। प्रचंड बहुमत के साथ पार्टी कमबैक करेगी। आज हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने पारदर्शी सरकार चलाई और तकनीक का उपयोग करते हुए काम किया। भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार को इस सरकार ने खत्म कर दिया है। हरियाणा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिस व्यक्ति ने 9 साल तक लगातार सरकार चलाई उसके प्रति कहीं भी एंटी इंकमबेंसी नहीं है। इस सरकार ने 1 लाख 20 हजार सरकारी नौकरियां दी वहीं पूर्ववर्ती सरकार ने 84 हजार नौकरियां दी। तो कहीं तुलना की बात ही नहीं है। योजनाओं में 47 लाख हरियाणवी युवाओं को नौकरियां मिली, यह रिकार्ड की बात है। बेरोजगारों की संख्या घटी है, यह एक प्रमाण है। जेजेपी के साथ गठबंधन और लोकसभा में साथ चलने की बात पर प्रवीन अत्री कहते हैं कि यह संगठन और हाईकमान का निर्णय है लेकिन मौजूदा सरकार जिस पारदर्शिता और भय-भ्रष्टाचार मुक्त ढंग से चल रही है, उससे विपक्षी दलों के मुंह बंद हैं। वर्ष 2024 नजदीक आते आते हरियाणा की राजनीति नई करवट लेने लगी है। हरियाणा विधानसभा के चुनाव 2024 में होने वाले हैं। 

   प्रवीन अत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे जनता के बीच रहकर पार्टी की रीति-नीति को जनता के बीच पहुंचाते रहते हैं। प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की नियुक्ति के बाद पंचकूला में बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य पार्लियामेंट चुनावों की तैयारी को लेकर है।उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश का सर्वमान्य चेहरा हैं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा का जो उद्घोष किया है, उसी के मद्देनजर हरियाणा के लगभग 6 हजार गांवों में बीजेपी कार्यकर्ता इस संकल्प यात्रा को लेकर जाएंगे। गांव-गांव, शहर-शहर, ढ़ाणी-ढ़ाणी तक हमारे कार्यकर्ता संकल्प यात्रा के तहत जनसंपर्क करेंगे और जनभावनाओं का फीडबैक लेंगे। मोदी जी ने एक टारगेट दिया है 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना। इस लक्ष्य की पूर्ति में आम जनमानस की भूमिका बड़ी अहम है। सरकार ने जो योजनाएं बनाई, उनको आम जन तक पहुंचाना और जहां तक ये नहीं पहुंची, उन्हें अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है।

प्रवीन अत्री कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सजग कार्यकर्ता चुनाव के लिए सदैव तैयार रहते हैं। हर सांसद, हर विधायक और हर तरह के जनप्रतिनिधि से हम चर्चा करते हैं। कहीं कोई कमी या त्रुटि नजर आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाता है। आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। हरियाणा में 259 योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इनमें से 59 योजनाएं केंद्र द्वारा व 200 योजनाएं हरियाणा सरकार द्वारा पोषित हैं। इन योजनाओं से क्या लाभार्थी संतुष्ट है और किन तक योजना का लाभ नहीं पहुंचा उन तक ये पहुंचे।

संकल्प यात्रा में दो तरह से काम होगा। एक तो सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और सरकारी तंत्र गांव-गांव तक पहुंचकर यात्रा के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा और दूसरा, संगठन के कार्यकर्ता अपनी तरफ से सरकार का प्रचार करने के साथ साथ हरियाणा की मनोहर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पात्र लोगों को लाभ देने से ही काम हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!