चोरी की हुई कार दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, चोर भागने में कामयाब

Edited By Isha, Updated: 12 Jan, 2020 12:58 PM

the stolen car crashed into the wall the thief managed to escape

एच.ए.यू. के रिटायर्ड प्रोफैसर की चुराई कार को चोर एक महीने से शहर में लेकर घूम रहे थे। शनिवार दोपहर को कार शास्त्री नगर एरिया में दीवार से टक राकर दुर्घटनाग्रस्त होकर रूक गई। इसके बाद चोर

हिसार(ब्यूरो): एच.ए.यू. के रिटायर्ड प्रोफैसर की चुराई कार को चोर एक महीने से शहर में लेकर घूम रहे थे। शनिवार दोपहर को कार शास्त्री नगर एरिया में दीवार से टक राकर दुर्घटनाग्रस्त होकर रूक गई। इसके बाद चोर कार को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सी.सी.टी.वी. में दर्ज हो गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 

मामले के अनुसार रिटायर्ड प्रोफैसर डा. शिवलाल गुप्ता की 13 दिसम्बर को अग्रसैन कालोनी से कार चोरी हो गई थी। इस बारे में उन्होंने एच.ए.यू. चौकी में मामला भी दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई। 

शनिवार दोपहर को यही कार तेज गति से दौड़ती हुई आई और जहाजपुल के पास दीवार से टकराकर रुक गई। इसके बाद इसमें से 2 लोग उतरकर वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह 13 दिसम्बर को चुराई हुई कार है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मालिक को सूचित कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!