राफेल पर कांग्रेस जितना झूठ बोलेगी उतना ही नीचे जाएगी : राजनाथ (VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Oct, 2019 09:20 PM

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पृथला के गांव छायसा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना राफेल पर झूठ बोलेगी उतना ही नीचे जाएगी।

फरीदाबाद(अनिल राठी): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पृथला के गांव छायसा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना राफेल पर झूठ बोलेगी उतना ही नीचे जाएगी। जिस राफेल के लिए 12 साल से कोई फैसला नहीं ले पा रहा था, उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी बजाते ही हल कर दिया।

राजनाथ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन पर कोई उंगली नहीं उठा पाया। आज जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, वह लोग प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकियों में फैसला लिया और बालाकोट में जाकर हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों का सफाया कर दिया। 

उन्होंने कहा कि राफेल अगर उनके पास होता तो सैनिकों को वहां जाने की जरूरत नहीं थी, यहीं से बैठकर उनका सफाया कर देते। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ की योजना बनाई गई है, जिसमें जहां पर बाढ़ और सूखा पड़ता है वहां के लोगों को राहत दी जाएगी। गांव को बस स्टैंड, हवाई अड्डे और अन्य स्थानों से जोडऩे के लिए सड़कें बनाई जाएंगी। जिसमें एक लाख करोड़ खर्च किया जाना है। 

राजनाथ न कहा कि कांग्रेस के युवा नेता है जो लगातार प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहा है। जिसने कोई मर्यादा ही नहीं सीखी ना मर्यादा का पालन किया। इस मौके पर उन्होंने पृथला से बीजेपी के प्रत्याशी सोहनपाल छोकर के पक्ष में वोट डालने की अपील भी जनता से की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, उत्तर प्रदेश के जेवर से विधायक, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित दर्जनों बीजेपी नेता मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!