नाबालिग को बेहोश कर कार में किया दुष्कर्म, फोन कर बुलाया था स्कूल के पास

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2022 05:41 PM

the minor was sedated and raped in the car

हरियाणा के पलवल में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है...

पलवल : हरियाणा के पलवल में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा है कि एक युवक ने उसकी पोती का मोबाइल नंबर लेकर किसी दूसरे युवक को दे दिया। युवक ने फोन कर उसकी पोती को सरकारी स्कूल के पास बुलाया। वह उसकी बातों में फंस कर स्कूल के पास पहुंची तो वहां युवक बैठे हुए थे। उन युवकों ने उसकी पोती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उसे कहीं ले गए और गाडी में ही उसके साथ गलत काम किया। लड़की को होश आने पर जब उसने दुष्कर्म करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!