सोनीपत में प्रेमी के साथ मिलकर बहु ने सास की हत्या की, इस वजह दी मौत... हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2025 12:18 PM

the daughter in law along with her lover killed her mother in law

गन्नौर के गांव पिपलीखेड़ा से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था जिसमें पुत्रवधु अनीता ने अपनी सास किताबों देवी की हत्या अपने प्रेमी चेतन निवासी रायपुर जिला पलवल के साथ मिलकर की थी,

गन्नौर(कपिल शर्मा):  गन्नौर के गांव पिपलीखेड़ा से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था जिसमें पुत्रवधु अनीता ने अपनी सास किताबों देवी की हत्या अपने प्रेमी चेतन निवासी रायपुर जिला पलवल के साथ मिलकर की थी, प्रेमी में ही अनिता को अपनी सास की हत्या करने की सलाह दी। जिसके बाद अनिता ने जमीन विवाद को लेकर अपनी सास की हत्या कर दी। अनीता से जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो अनिता ने चेतन का नाम भी हत्या में शामिल होने का कबूलनामा किया और अब पुलिस ने चेतन को बड़ी इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा में बुजुर्ग महिला किताबों देवी की हत्या के पीछे की गुत्थी आखिरकार बड़ी थाना पुलिस ने सुलझा दिया है, किताबों देवी की हत्या उसकी पुत्रवधु अनीता ने अपने प्रेमी चेतन निवासी गांव रायपुर जिला पलवल के साथ मिलकर की थी। किताबों देवी के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी और उसकी हत्या को हादसा दिखाने के लिए साजिश रच दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ था, चेतन को बड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि गांव पिपली खेड़ा में किताबों देवी नाम की बुजुर्ग महिला की हत्या सोटा मारकर की गई थी, और उसकी पुत्रवधु अनीता ने अपने साथी चेतन के साथ मिलकर की थी। उसकी सास अपनी जमीन बेचना चाहती थी। जिसके बाद अनीता ने चेतन को बताया और चेतन ने ही उसे उसकि सास को मारने की।सलाह दी थी। अनिता ने पूछताछ में खुलासा किया था और बताया था कि चेतन के साथ पिछले 8 वर्षों से प्रेम प्रसंग में थी। चेतन ओर वो बाद में शादी करने वाले थे।  अब पुलिस ने चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!