जमीन में दबा मिला युवती का शव, कुत्तों के नोचने से बाहर आईं टांगें

Edited By Isha, Updated: 07 Feb, 2020 01:15 PM

the body of the woman found buried in the ground the legs

झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे जमीन में दबा हुआ मिला है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।  जानकारी अनुसार......

झज्जर (पंकेस) : झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे जमीन में दबा हुआ मिला है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।  जानकारी अनुसार गुरूवार को झज्जर पुलिस को एक सूचना मिली थी कि झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जगन्नाथ विश्वविद्यालय के पास सड़क किनारे एक शव जमीन में दबा है और उसकी शव की टांगें सड़क किनारे दिखाई दे रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन की खुदाई करवाकर शव को बाहर निकलवाया। युवती का शव बुरी तरह से गला हुआ था और उसे कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोंच खाया था। पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मौत के पीछे कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!