नहर में डूबे युवक अमित का तीसरे दिन मिला शव, जीजा के साथ गया था नहाने... गवा दी जान

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2024 10:50 AM

the body of amit a young man who drowned in the canal was found

सिरसा ब्रांच नहर में डूबे युवक अमित का शव तीसरे दिन हिसार के खानपुर-सिंधड़ गांव के पास बरामद हुआ है। बुधवार शाम को हिसार के गोताखोरों की टीम ने अमित को ढूंढकर उसेक शव को नहर से बाहर निकाला। उसके बाद अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक...

नरवानाः सिरसा ब्रांच नहर में डूबे युवक अमित का शव तीसरे दिन हिसार के खानपुर-सिंधड़ गांव के पास बरामद हुआ है। बुधवार शाम को हिसार के गोताखोरों की टीम ने अमित को ढूंढकर उसेक शव को नहर से बाहर निकाला। उसके बाद अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।

वीरवार को अमित के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गौरतलब है कि 29 जुलाई को नगूरां निवासी 23 वर्षीय अमित सफाखेड़ी गांव में अपनी बहन के यहां कोथली देने आया हुआ था। उसके बाद वह अपने जीजा के साथ नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर पर नहाने के लिए चला गया। अमित जैसे ही नहाने के लिए नहर में उतरा तो वह डूब गया और उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!