नहर में बहे फौजी का शव बरामद, आज होगा अंतिम संस्कार...नहीं हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2024 02:06 PM

the body of a soldier who drowned in canal recovered

टोहाना खंड के गांव हंसेवाला निवासी नायक सूबेदार मनजीत सिंह का शव आखिरकार तीन दिन बाद फतेहाबाद की काजल हेड से भाखड़ा नहर में बरामद हो गया है। यहां लगे जाल में आधी रात को शव अटक गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल ले जाया गया...

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना खंड के गांव हंसेवाला निवासी नायक सूबेदार मनजीत सिंह का शव आखिरकार तीन दिन बाद फतेहाबाद की काजल हेड से भाखड़ा नहर में बरामद हो गया है। यहां लगे जाल में आधी रात को शव अटक गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। चूंकि फौजी हिसार के उकलाना क्षेत्र के कुंदनपुरा हेड से नहर में बहा था, इसलिए उकलाना पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है। मनजीत अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में नहर में बह गया था। फौजी का अंतिम संस्कार आज गांव हंसेवाला में होगा। 

जानकारी के अनुसार हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय मनजीत सिंह स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह अविवाहित है और वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में तैनात है। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर गर्मी अधिक होने के चलते 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। वहीं उसके मित्रों ने भी किसी को नहीं बताया कि वह कहां है। बताया जा रहा है कि परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!