भाजपा सरकार ने किसानों के जख्मों को कुरेदने का किया काम: दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Jun, 2023 10:56 PM

the bjp government has done the work of healing the wounds

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसी अन्यायी व तानाशाही सरकार है।

शाहबाद(राजेश नावल्टी): राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसी अन्यायी व तानाशाही सरकार है। जिसने किसान आंदोलन के जख्मों को कुरेदने व हरा करने का काम किया है। यह सरकार कब तक टिकी रहेगी, वह तो समय के गर्भ में है, लेकिन आने वाले समय में भाजपा-जजपा की हार निश्चित है।

 

जजपा नेताओं के कथनी और करनी में फर्क है: दीपेंद्र हुड्डा 

 

किसानों पर किए गए लाठीचार्ज से नाराज शाहबाद विधायक रामकरण द्वारा शुगरफेड चेयरमैन से इस्तीफा देने पर दीपेंद्र ने कहा कि जजपा के नेताओं की कथनी व करनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि जहां किसानों द्वारा किए जा रहे प्रत्येक आंदोलन का समर्शन दिया है। वहीं सूरजमुखी की फसल को एमएसपी खरीदने, किसानों को रिहा करने व किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग सरकार से की है।

 

80 साल के बुजुर्गों पर 4 पुलिसकर्मियों ने किया लठ प्रहार: दीपेंद्र

 

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ शाहाबाद में घोर अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूरजमुखी की फसल पर समर्थन मूल्य की घोषणा की गई, लेकिन जब बातचीत के बाद भी सरकार ने एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं की तो किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। तब सरकार के आदेश पर पुलिस ने बर्बरता से किसानों पर लाठीचार्ज किया और इस लाठीचार्ज में 80 वर्ष की आयु के किसानों पर 4-4 पुलिस वालों ने प्रहार किया। साथ ही अनेक किसानों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार देश की सबसे ज्यादा किसान विरोधी साबित हो चुकी है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी एवं अन्य नेताओं की रिहाई के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पिपली में 12 जून को रैली की जाएगी। जिसे लेकर दीपेंद्र ने कहा कि किसानों के प्रत्येक आंदोलन में कांग्रेस पार्टी अपना समर्थन करेगी। वहीं अशोक अरोड़ा ने कहा कि किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के लिए जितनी दोषी भाजपा व जजपा है। उतना ही दोषी विधायक रामकरण काला भी है।

इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह, मनदीप सिंह चट्टा, अशोक मेहता, दिनेश कश्यप, हरप्रीत सिंह चीमा, सतनाम सिंह विर्क, मोहनलाल भांवरा, अनिल भुक्कल, डॉक्टर जीत सिंह मोहड़ी, संजीव चोपड़ा सहित अन्य नेता भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!