हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2022 01:06 PM

the attackers attacked the young man with a sharp weapon

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में युवक पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया ...

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में युवक पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। जहां घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक कोसली कस्बा के गांव भाकली निवासी जयभगवान ने बस स्टैंड के पास होटल लिया हुआ है। वह किसी काम से अनाज मंडी में गया हुआ था। तभी बाइकों पर सवार होकर आए कई युवकों ने उस पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

वहीं हमलावर वारदात के बाद भाग गए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर लिए है। अभी किसी भी आरोपी को काबू नहीं किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!