Accident: हरियाणा में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा टैंपो , 20 महिलाएं घायल...

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2025 05:04 PM

tempo overturned while trying to save a bike rider

रादौर के बापौली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं से भरा एक टैंपो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो में सवार 20 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए शहर

रादौर: रादौर के बापौली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं से भरा एक टैंपो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो में सवार 20 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घायल महिलाओं का इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

टैंपो में सवार महिलाएं गांव सिकंदरा की बताई जा रही हैं, जो खेतों में धनिया काटने के लिए मजदूरी करने गांव बापौली जा रही थीं। टैंपो चालक राजेंद्र कुमार निवासी सिकंदरा भी दुर्घटना में घायल हुआ है।

गांव सिकंदरा निवासी रेखा, प्रियंका, सपना, सीमा, सुमन, नरेंद्र कुमार, किरण, मुस्कान, आशु, सरोज आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह टैंपो से गांव बापौली मजदूरी करने के लिए गई थी। सुबह लगभग 8 बजे जब टैंपो बापौली रोड पर एक शैलर के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में उनका टैंपो पलट गया। इस कारण टैंपो में सवार महिलाएं घायल हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!