मुख्यमंत्री बनते ही स्वामीनाथन रिपोर्ट करूंगा लागू : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2021 08:36 AM

swaminathan will report as soon as he becomes chief minister hooda

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर देंगे। कांग्रेस सरकार के आते ही किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे। हुड्डा शनिवार...

करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर देंगे। कांग्रेस सरकार के आते ही किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे। हुड्डा शनिवार को बसताड़ा टोल पर किसानों के बीच पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। धरना स्थल पर कहा कि आज वह किसान का बेटा होने के नाते यहां आए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैमला में किसान पंचायत कर टकराव को न्यौता दिया है। सी.एम. ने किसानों को भड़काने का काम किया है। 

भाजपा किसानों के साथ आम लोगों का भरोसा खो चुकी है इसलिए इन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों का समर्थन किया है। पहले दिन से ही किसानों का साथ पूर्व सी.एम. हुड्डा ने दिया है। आज वह व्यक्तिगत रूप से यहां पहुंचे हैं। हुड्डा ने 51 हजार रुपए लंगर सेवा के लिए दिए। कुलदीप शर्मा ने 11 हजार, कैप्टन अजय यादव ने 21 हजार की राशि दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश, अजय यादव, भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, जिले राम शर्मा, राकेश काम्बोज, कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह, रघुवीर संधू, पप्पू लाठर एम.सी., ललित बुटाना, सुरेंद्र नरवाल, नयनपाल राणा, कृष्ण बसताड़ा, अशोक खुराना, हरीराम साभा, राजेंद्र बल्ला, सतीश भारद्वाज, सुरेंद्र, सुरेंद्र कौर, रानी काम्बोज, राजपाल संधू, राजेंद्र भोला, जोगेंद्र चौहान, रमेश सैनी, गगन मेहता, जांगीर सैनी, रामफल कलामपुरा, सुरेंद्र कादियान व सुनहरा वाल्मीकि सहित अन्य मौजूद रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!