हरियाणा में किसान कर्ज के नीचे दबता जा रहा, भाजपा सरकार पोर्टल पोर्टल खेल रही: डॉ. सुशील गुप्ता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 26 Nov, 2023 09:23 PM

sushil gupta said farmers in haryana are getting buried under debt

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को जनसभा की। इस दौरान सैकड़ों लोग अन्य पार्टियां छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा में सरकार...

चरखी दादरीः आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को जनसभा की। इस दौरान सैकड़ों लोग अन्य पार्टियां छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा में सरकार बनाने का संकल्प लिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 2012 में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में बनी। जिसका चुनाव निशान रखा झाडू, जो घर की भी सफाई करती है, भ्रष्टाचार की सफाई करती है। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जब आम आदमी खड़ा हो जाए तो कितनी भी बड़ी ताकत सामने खड़ी हो जाए लेकिन टिक नहीं सकती। 

PunjabKesari

गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था बदलने की जरुरत है। दो दिन पहले हरियाणा सरकार का एफिडेविट हाईकोर्ट में गया। जिसमें बताया गया कि प्रदेश के 131 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। 538 स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय नहीं है और 1047 स्कूलों में लड़कों के शौचालय नहीं है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए 8240 क्लासरूम की जरूरत है और 30000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। आजादी के 75 साल बाद भी बच्चों को टाट पर बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। 20 किलोमीटर तक साइंस स्ट्रीम के स्कूल नहीं हैं। 

आप नेता गुप्ता कहा हालात ऐसे हैं कि रेवाड़ी के संस्कृति मॉडल स्कूल में बाथरुम की दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो गई। जींद में सरकारी स्कूल में काले शीशे लगवाकर प्रिंसिपल छात्राओं की अस्मीता से खेलता रहा और एफआईआर लिखवाने के लिए उनको प्रेस कॉन्फेंस करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकार शिक्षा के प्रति उदासिन रही है। कांग्रेस के राज में जो भ्रष्टाचार था वो भाजपा के राज में डबल हो गया है।

सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में किसान कर्ज के नीचे दबता जा रहा है और भाजपा सरकार पोर्टल पोर्टल खेलती रहती है। जब फसल कट जाए तो खरीदते नहीं और खराब फसल का मुआवजा समय पर नहीं देते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के पहल ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एमएसपी पर कानून का आश्वासन देने के बाद संसद में एक शब्द भी नहीं बोला। किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी लेकिन भाजपा ने शोक प्रस्ताव पास नहीं किया। उल्टा इनके मंत्री ने किसानों में गाड़ी चढ़ादी। हरियाणा में किसानों के साथ ये बर्ताव अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जो मुद्दे दिल्ली-पंजाब में हल किए वो हरियाणा में भी करेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, बस यात्रा फ्री। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी स्कूल और कॉलेज बढ़िया कर दिए। ऐसा ही हरियाणा के अंदर भी कर देंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बना दिया और सभी सरकारी अस्पतालों को एयर कंडीशनर बना कर इतना बढ़िया बना दिया कि 24 घंटे मुफ्त दवाइयां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई जवान शहीद हो जाए तो आम आदमी पार्टी एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है। इसके बावजूद सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त देने के बाद भी आम आदमी पार्टी मुनाफे में हैं और हरियाणा में कुछ भी मुफ्त नहीं इसके बावजूद 4 लाख करोड़ का कर्जा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!