सुनीता दुग्गल बोलीं- सीएम साहब मैं आपकी बहन, मेरी आँखों में आँसू न आने देना

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 07:51 PM

sunita duggal reached sirsa on the occasion of sant kabir das jayanti

सिरसा की अनाज मंडी में संत कबीर दास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा की अनाज मंडी में संत कबीर दास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने की। संत कबीर जयंती पर  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले को बड़ी सौगातें दीं। इस दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का मंच से एक बार फिर से दर्द छलका। उन्होंने कहा कि सिरसा में भाजपा लगातार कमजोर होती गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैं सिरसा सीट से 3 लाख 20 हजार से वोटों से जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सिरसा सीट से 2 लाख 68 हजार से अधिक वोटों से हारी है।

 PunjabKesari

इस दौरान सुनीता दुग्गल ने सीएम सैनी के सामने दो मांगे रखी।  सिरसा की जनता और ये मांगे मेरी दो आंखें हैं। सुनीता दुग्गल ने कहा कि सीएम साहब मैं आपकी बहन हूँ, मेरे आँखों में आंसू नहीं आने देना। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी का अधिकारियों में खौफ देखने को मिलता है। समाज की तरक्की कोई कर सकता है तो वो है सीएम नायब सिंह सैनी। 2022 में सिरसा लोकसभा सीट को कमजोर माना गया था। सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी से सिरसा में आईआईटी की मांग की। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!