विधानसभा में हुए जूता शो पर सुनीता दुग्गल ने ली करण-अभय की चुटकी

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2018 04:18 PM

sunita duggal lectures on the shoe show in assembly

विधानसभा मंदिर के समान है जहां विधायक जनता की समस्या उठाने के लिए जाते है वहां जाकर ऐसे कृत्य करना शर्मनाक है। यह बात हरियाणा अनूसूचित जाति एंव वित्त विकास निगम की चैयरमेन एंव भाजपा प्रवक्ता सुनीता दुग्गल ने...

टोहाना(सुशील सिंगला): विधानसभा मंदिर के समान है जहां विधायक जनता की समस्या उठाने के लिए जाते है वहां जाकर ऐसे कृत्य करना शर्मनाक है। यह बात हरियाणा अनूसूचित जाति एंव वित्त विकास निगम की चैयरमेन एंव भाजपा प्रवक्ता सुनीता दुग्गल ने टोहाना में करण दलाल और अभय चौटाला के बीच हुए जूता शो पर कही। इससे पूर्व दुग्गल का टोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान दुग्गल ने कहा कि विधानसभा में करण दलाल ओर अभय चौटाला जब ऐसे कृत्य करते हैं, जनता सब देख रही है जनता ही ऐसे लोगों को जबाव देगी। दुग्गल ने कहा कि ऐसे लोगों के कारनामों के कारण ही इनेलो 15 साल व कांग्रेस 5 साल से सत्ता से बाहर है।

मोदी व मनो लहर से सत्ता में आएगी भाजपा:दुग्गल 
दुग्गल ने कहा कि 2019 में भी मोदी जी की लहर चलेगी तथा पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी तथा प्रदेश में भी मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की सरकार बनेगी। इस दौरान दुग्गल ने कहा कि मनोहर सरकार नशाखोरी के बिल्कुल खिलाफ है पहले की सरकारों में ऐसे लोगो को संरक्षण दिया जाता था। दुग्गल ने कहा कि अब की सरकार में जनता अपनी समस्या को डीजीपी तक भी पहुंचा सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!